फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो से भिड़ंत में टेंपो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
 बीघापुर। थाना क्षेत्र की ग्राम सभा ओसियां में मंगलवार शाम बोलेरो से भिड़ंत के बाद टेंपो खंती में पलट गया। हादसे में टेंपो चालक समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। चालक समेत दो की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार शाम बीघापुर से एक टेंपो सवारी लेकर पाटन जा रहा था। ओसियां के निकट  सामने से आ रही बोलेरो ने टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो सड़क किनारे खंती में पलट गया।  टेंपो सवार सुनीता (22) पुत्री किशन, रवि (20) पुत्र रामप्रसाद, शिव प्रसाद शर्मा पुत्र फूलचंद निवासी अकवाबाद, गुड्डू पुत्र श्री राम निवासी जमुनाहार पाही तथा टेंपो चालक वीरेंद्र पुत्र प्रेमशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चालक वीरेंद्र व गुड्डू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में वीरेंद्र की मौत हो गई।

सफीपुर। कस्बे में वाहन की टक्कर से ठेलिया चालक की मौत हो गई। देर रात तक चालक की पहचान नहीं हो सकी थी।
सफीपुर कस्बे में मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन ने ठेलिया में टक्कर मार दी थी। हादसे में ठेलिया लेकर जा रहा तीस वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्रीय लोग उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें