फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर बाजार में बवाल, दुकानदारों में मारपीट, छह चुटहिल

Sun, 02 Oct 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ा चौराहा सदर बाजार में निर्माणाधीन दुकान में स्वामित्व को लेकर दो दुकानदारों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थन में व्यापारी आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान कई के कपड़े फट गए तो छह लोग चुटहिल हुए हैं। करीब आधे घंटे चले बवाल के दौरान अफरा- तफरी का माहौल रहा। चौराहे पर व्यापारियोें के जुटने से विवाद शांत होने के बाद भी जाम की नौबत रही। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपियों पर शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है। रजिस्ट्री आफिस से अभिलेखों की जांच करा कर हल निकाला जाएगा।
शहर के मोहल्ला शाहगंज कचौड़ी गली स्थित रामजानकी मंदिर ट्रस्ट की करीब 15 दुकानें थीं। इन्हीं में शहर के मोहल्ला रामपुरी निवासी रजनीश राठौर की कास्मेटिक की दुकान थी। करीब छह माह पूर्व कचहरी रोड रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के दौरान दुकान का काफी हिस्सा तोड़ दिया गया था। रजनीश इन दिनों दुकान का निर्माण करा रहा था। शुक्रवार रात पास में ही सराफा व्यापारी कालेज रोड निवासी रामचंद्र सैनी ने रजनीश के कब्जे वाली दुकान में काउंटर और फर्नीचर डालकर कब्जा कर लिया। शनिवार सुबह से ही शटर लगाने का काम शुरू करा दिया। दोपहर को जानकारी होने पर रजनीश मौके पर पहुंचे और कब्जे का विरोध करते हुए शटर तोड़ दिया। रामचंद्र सैनी की सूचना पर पहुंची पुलिस रजनीश को ही उठाकर कोतवाली ले गई। पीड़ित के खिलाफ ही कार्रवाई की बात सुन उसके समर्थक दूसरे व्यापारी भी भड़क गए। व्यापारियों ने रामचंद्र से इसका विरोध किया तो उसने कहीं और दुकानें खरीद लेने की बात कही। यह जवाब सुनते ही दुकानदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। घटना में अमित सैनी, राजू, मुकेश समेत छह से अधिक लोग चुटहिल हुए। मारपीट की सूचना पर सभासद पति मनोज यादव भी पहुंचे और व्यापारियों को शांत कराया। मारपीट होने के काफी देर बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में जबरन कब्जा करने के आरोपी व्यापारी रामचंद्र सैनी को भी कोतवाली ले गई। सीओ सिटी ह्रदयेश कुमार ने बताया कि मामला दुकान के मालिका हक का है। सोमवार को रजिस्ट्री आफिस से जांच कराई जाएगी। फिलहाल दोनों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस समय से पहुंचती तो नहीं होता बवाल
कोतवाली पुलिस घटना की सूचना के बाद समय से पहुंच जाती और एक पक्षीय कार्रवाई न करती तो व्यापारियों में आक्रोश न पनपता और मारपीट न होती। सीओ सिटी ह्रदयेश कुमार ने बताया कि जांच कराई जाएगी और जिस स्तर से लापरवाही सामने आएगी कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी ने रजिस्ट्री दिखा बताया, खरीदी है दुकान
दुकान पर जबरन कब्जा करने के आरोपी रामचंद्र सैनी ने बताया कि उन्होंने जितेंद्र निगम से यह दुकान खरीदी है और रजिस्ट्री कराई है। उन्होंने बताया कि दुकान ट्रस्ट की नहीं जितेंद्र निगम की है। उन्होंने हाल ही में कराई गई रजिस्ट्री भी पुलिस को दिखाई।
विज्ञापन

 
बाबा व पिता भी इसी दुकान में करते थे व्यापार-रजनीश
रजनीश राठौर सपा लोहिया वाहिनी में प्रदेश सचिव भी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके बाबा रामभरोसे ने यह दुकान ली थी। इसके बाद पिता शिवकैलाश दुकान चलाते रहे। पिता के देहांत के बाद वह दुकान कर रहा है। लेकिन तोड़फोड़ होने से कुछ महीने से दुकान बंद है और इन दिनों निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें