फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 रुपये के विवाद में की थी सुरेंद्र की हत्या

Sun, 02 Oct 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
नकुड़ मंे पकडे़ गए हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में  नकुड़ के ग्राम बिशनपुर में झगड़े में घायल हुए सुरेंद्र की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है। आरोपियों में मात्र छह सौ रुपये के लिए सुरेंद्र की हत्या कर दी।
विज्ञापन

थाना नकुड़ के ग्राम बिशनपुर में 29 सितंबर को दो पक्षों में 600 रुपये के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसमें लाठी डंडे एवं धारदार हथियार चले। इस झगड़े में कई लोग घायल हो गए। सुरेंद्र पुत्र मामचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। मामचंद को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। 
नगर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सुरेंद्र के भाई बालिस्टर ने थाना नकुड़ में घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में पिंकू और नितिन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक लाठी और एक तलवार बरामद की है। उन्होंने बताया कि झगड़े में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें