फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला की मौत, सात लोग घायल

Tue, 29 Mar 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोहरामऊ के बाबाखेड़ा गांव निवासी श्रवण पुत्र श्रीराम पिकप चालक हैं। रविवार को उनके बेटे के बर्थडे पर पार्टी थी। पार्टी में कानपुर के चकेरी निवासी रिश्तेदार भी गए थे। सोमवार सुबह सभी को घर के लिए निकलना था। श्रवण ने सभी को पिकप से हाईवे तक छोड़ने की बात कही। महिला, बच्चों समेत सात रिश्तेदारों को लेकर वह नथईखेड़ा-हिम्मतखेड़ा गांव के बीच पहुंचा था कि अचानक ब्रेक फेल होने से पिकप पलट गई। चीख-पुकार पर आए आसपास के लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। सीएचसी में सदानंद नगर चकेरी कानपुर निवासी अनीता (21) पत्नी नरेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों में रामादेवी निवासी संतोष की 10 वर्षीय पुत्री राधिका, सैनिक चौराहा चकेरी निवासी सुमित्रा (35) पत्नी राकेश, राकेश के बेटे अर्जुन (14), अरुण (12), अरविंद  (40) और नथईखेड़ा सोहरामऊ निवासी संतोष की पत्नी सुनीता (28) हैं। इनमें दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रिफर किया गया है। एसओ मुकेश बाबू ने बताया कि चालक मौके से भाग गया। उसे भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें