फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल की बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास 

Tue, 29 Mar 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी में एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची के रोने पर उसके परिजन पहुंचे तो आरोपी युवक वहां से भाग निकला। पुलिस ने शिकायत के बाद युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला रविवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे का है। एक कॉलोनी में करीब सात वर्षीय बच्ची गली से गुजर रही थी तो एक युवक उसे बहला-फुसला कर कॉलोनी के ही एक मकान की छत पर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। यहां बच्ची रोने लगी तो मकान के आगे से गुजर रहे बच्ची के चाचा ने रोने की आवाज सुनी। जिसके बाद वह मकान की छत पर पहुंचा तो आरोपी युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। बच्ची को तुरंत अस्पताल लाया गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के चाचा के बयान पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म प्रयास व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। मामले में महिला थाना से जांच अधिकारी ईएएसआई धर्मली देवी ने बताया कि धीरज नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें