फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिता की लुटी दुनिया, पुलिस बोली, लूट नहीं

Fri, 01 Jul 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरवा कस्बे के शीतलगंज मोहल्ला निवासी विनय गुप्ता (32) की बुधवार रात पत्नी सरिता से लूट काविरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। देर रात पुलिस ने मृतक की पत्नी सरिता से तहरीर लेकर अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। एएसपी हरदयाल यादव ने बताया कि दो बदमाशों ने महिला से जेवरात उतारने की बात कही। महिला जेवर उतार ही रही थी कि तभी पति ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी। उनके मुताबिक बदमाश जेवर लिए बगैर ही भागे। वह लूट के इरादे से गोली मारते तो जेवरात छोड़कर क्यों भागते। परिजनों का आरोप है की पति की मौत से बेहाल पत्नी सरिता से पुलिस ने मनमुताबिक तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों का कहना है कि शव का अंतिम संस्कार करने के बाद इस संबंध में उच्चाधिकारियों से मिलेंगे।
पत्नी बोली, बदमाशों ने उस पर भी चलाई थी गोली
मृतक की पत्नी सरिता ने फोन पर बताया कि बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचा लगाकर जेवर उतारने को कहा। उन्होंने जेवर न उतारने पर गोली मारने की धमकी दी। सरिता का कहना है कि शायद उनके पति विनोद ने बदमाशों को पहचान लिया था। तभी गालीगलौज होने लगी और बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। सरिता ने बताया कि एक बदमाश ने उसपर भी गोली चलाई, लेकिन वह पर गिर गईं तो गोली नहीं लगी।
विज्ञापन

जल्द ही सच सामने आएगा, एसपी
एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि हो सकता है जो दिख रहा है वह सही न हो। बताया कि मृतक की पत्नी ने जो तहरीर दी उसी आधार पर फिलहाल रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या लूट का विरोध करने पर हुई है या किसी और कोई और मकसद था, जांच चल रही है जल्द ही सच सामने आएगा।

सीएचसी प्रभारी का ट्रांसफर
पुरवा। पुरवा कस्बे के शीतलगंज मोहल्ला निवासी विनय गुप्ता की बुधवार रात पत्नी से लूट काविरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजन घायल को स्वास्थ्य केंद्र लाए थे। यहां सीएचसी प्रभारी के बिना देेखे ही मरीज रेफर करने पर परिजनों ने हंगामा काटा था। इसकी शिकायत विधायक उदयराज यादव से की थी। विधायक ने सीएमओ से बात कर सीएचसी प्रभार आदर्श सचान को सीएचसी से हटवा दिया है। सीएमओ डा. भूपेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि सीएचपी प्रभारी को स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एंटीना लगाते युवक का पैर फिसला, घायल
भगवंतनगर। डिस एंटीना लगाते पैर फिसलने से मकैनिक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण उसे ऊंचगांव पीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डाक्टर ना होने से पीड़ित को प्राइवेट डाक्टर के पास लेकर जाना पड़ा।   अनुईखेड़ा निवासी अतुल कुमार दीक्षित की ऊंचगांव चौराहे पर कृष्णा इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। सुबह दस बजे डौंडियाखेड़ा निवासी उमेश पांडेय के यहां डिस लगाने गया था। छत पर पैर फिसल जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें