फतेहपुर खालसा गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : amarujala
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर खालसा में रविवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर सात लाख का माल पार कर दिया। रविवार को इसी गांव में हुई एक किशोरी की हत्या की घटना के सिलसिले में पुलिस की टीम ने रात में गांव के कई चक्कर लगाए। चोरों ने दोनों किसानों के घरों से जेवर-नगदी सहित सात लाख कीमत का माल समेट ले गए। गांव में किशोरी की हत्या व दो घरों में चोरियों से ग्रामीण दहशत में हैं।
रविवार रात चोरों ने फतेहपुर खालसा निवासी किसान कल्लू के घर को निशाना बनाया। दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए चोरों ने कमरों और बक्सों के ताले तोड़कर माल उड़ा लिया। रात में कल्लू घर के आंगन में ही सोया था लेकिन भनक तक नहीं लगी। चोरों ने बक्से से 80 हजार रुपये और करीब पांच लाख के जेवर पार कर दिए। चोरों ने इसी गांव के निजाम के घर को भी निशाना बनाया। यहां से चोरों ने यहां से 10 हजार रुपये की नगदी और एक लाख के जेवर पार कर दिए। निजाम की छत से होकर चोर उसके पड़ोसी शमीम खां के घर में दाखिल हुए। खटपट की आवाज सुन नाजिर की नींद खुली तो चोर भाग निकले। कल्लू और निजाम को सुबह चोरी होने का पता चला। हैरानी की बात यह है कि गांव में रविवार को किशोरी की हत्या की घटना को देखते हुए पुलिस रात में गश्त कर रही थी। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि जांच की जा रही है जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
फ तेहपुर चौरासी। चोरों ने टेंट एवं लाइट की दुकान के शटर का ताला तोड़कर जनरेटर, बर्तन, साउंड व नकदी सहित करीब तीन लाख रुपये का सामान पार कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। हालांकि चोरों का कोई सुराग नहीं लगा सका है।
ग्राम हफ ीजाबाद में बरुआघाट मार्ग पर नसीमगंज बांगरमऊ निवासी सगीर क टेंट व लाइट की दुकान है। सगीर रविवार को देवा शरीफ गए थे। दुकान उनके छोटे भाई हफ ीज ने बंद की थी। सोमवार सुबह दुकान में चोरी होने की जानकारी हुई। हफ ीज के मुताबिक, चोर शटर को तोड़कर दो जनरेटर, 22 एल्यूमीनियम के भगोने, 25 स्पीकर, 3 एम्पलीफ ायर सहित पांच हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। दुकान के पास टायरों के निशान मिलने से पिकअप से सामान लादकर ले जाने की आशंका जताई जा रही है। हफ ीज ने थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति को नामित कर थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।