फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में पीएसी कर्मी ने वृद्ध को पीटा

Wed, 29 Jun 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घटना की जानकारी देता मारपीट में घायल हुआ वृद्ध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जमीन के विवाद में कानपुर में तैनात पीएसी कर्मी नेे अपने भाई और बेटों के साथ मिलकर वृद्ध की पिटाई कर दी। पिटाई से वृद्ध का दाहिना हाथ टूट गया। उसका आरोप है पीएसी कर्मी उसके  मकान का कुछ हिस्सा तोड़कर अपने मकान की नींव भरवाना चाहता है। विरोध करने पर सोमवार रात अपने भाई, बेटे व अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट की। वहीं दूसरी ओर पीएसी कर्मी ने वृद्ध व उनके परिवारीजनों पर मारपीट व नगदी छीनने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला हिरन नगर निवासी प्रेमशंकर वाजपेयी (60) ने बताया कि उनके मकान से सटे प्लाट को कानपुर पीएसी में सहायक आंकित पद पर तैनात रामकुमार ने खरीदा है। रामकुमार वर्तमान में शहर के मोहल्ला हिरन में रहते हैं। दो दिन पहले वह प्लाट की नींव खुदवाने पहुंचे। नींव के  सामने वृद्ध के मकान का कुछ हिस्सा आ रहा था। जिसे गिराने की कोशिश की। विरोध करने पर देख लेने की धमकी देकर चले गए। वृद्ध का आरोप है कि सोमवार रात आरोपी पीएसी कर्मी अपने भाई व बेटों समेत कई अन्य लोगों के साथ पहुंचा और लाठी डंडों से उस पर हमला बोल दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर जब तक घर के लोग बचाने पहुंच पाते आरोपी भाग निकले।

वृद्ध को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने उसका दाहिना हाथ टूटने की पुष्टि की है। वृद्ध ने पुलिस को तहरीर देकर कारवाई की मांग की। उधर, पीएसी कर्मी ने वृद्ध प्रेमशंकर व उसके परिवारीजनों पर मारपीट व 3000 रुपये छीनने का आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है। मारपीट में वृद्ध का हाथ टूटा होने की बात सामने आई है। दोषियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें