फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोया मंडी में पड़ा छापा

Thu, 29 Dec 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
inspecting - फोटो : जांच करते अधिकारी
विज्ञापन
बुधवार सुबह एसडीएम सदर मेधा रूपम ने फूड इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के साथ धवनरोड स्थित खोया मंडी में छापा मारा। अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल देखकर विक्रेताओं में अफरातफरी मच गई। अधिकारियों ने तीन लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए लोगोें में सफीपुर के गहोली निवासी जय सिंह, अजगैन थानाक्षेत्र के नानाटीकुर गांव निवासी सर्वेश और शहर के मीतू शुक्ल शामिल रहे। मीतू शुक्ल का कहना था कि उसकी धवनरोड तिराहे पर दुकान है। उसमें खोया विक्रेता सामान रखते हैं। उसका खोया बिक्री से कोई लेना-देना नहीं है। इस दौरान एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों के जरिए मिलावटी खोए के सैंपल भरवाए और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने के आदेश दिए। दूषित पाया गया करीब 197 किलो खोया नष्ट करा दिया गया। एसडीएम ने बताया कि मौके पर खराब खोया मिला था। इसे खाकर कोई भी बीमार पड़ सकता है। इसी आधार पर पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

मिलावट की यहां करें शिकायत
जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने टोलफ्री नंबर के साथ विभागीय अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। इन नंबरों पर लोग फोन करके या व्हाट्सअप के जरिए खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री की शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। जानकारी देने वालों का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

टोलफ्री नंबर-1800-180-5533
जिला अभिहित अधिकारी-9170609594
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें