फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से कई घर जले, फसल राख

Tue, 12 Apr 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
अगि्नकांड के बाद फैला सामान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बीघापुर तहसील के संतनगर गांव में चूल्हे से निकली चिंगारी ने एक के बाद एक कर 27 घरों को चपेट में ले लिया। सूचना के लगभग दो घंटे बाद दमकल के पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश रहा। ग्रामीणों की मदद से पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। एक किसान की तीन बकरियां आग में जिंदा जल गई। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने आग से हुई क्षति का आकलन शुरू किया है।
विज्ञापन

संतनगर गांव निवासी रूपलाल के घर सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे चूल्हे में खाना पकाया जा रहा था। इसी बीच चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। तेज लपटे उठतीं देख मोहल्ले के लोग आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। लपटों ने पड़ोस के नन्हकऊ, राजेंद्र, मिथलेश, राकेश, फूलचन्द्र, रामसरन, राधेश्याम, गंगाराम, मैकू, रामआसरे, अकबाल, रामशंकर, प्रेमशंकर, पुत्ती, सईद, रामदुलारे, रामबिलास, रोहित, राजवती, रमेश, शिवप्रसाद, फूलवती, किशोर, गोविंद, रघुनाथ, छोटेलाल समेत 27  घरों को चपेट में ले लिया। लोग जान बचाकर घरों से भाग पड़े। आग बुझाने की कोशिश में नाकाम ग्रामीणों ने दमकल को घटना की जानकारी दी। लगभग दो घंटे बाद बीघापुर से दमकल की दो गाड़ियां गांव पहुंची। राजस्व विभाग की टीम आग से नुकसान का आंकलन कर रही है। गंजमुरादाबाद के अटवारा चकोला गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से ग्राम प्रधान रणवीर सिंह के 65 बोझ जल गए। ग्रामीणों ने इंजन चलाकर आग पर काबू पाया। सफीपुर के सफियापुर गांव में विद्युत लाइन में स्पार्किंग होने से खेतों में आग लग गई। ग्राम प्रधान चंद्रप्रकाश की दो बीघा, रामप्रताप, शिवराज, रामनाथ, भैयालाल की गेहूं की फसल जल गई। गांव वालों ने पंपिंग सेट से आग पर काबू पाया। इसी तरह परियर सदर तहसील के बाबूबंगला गांव में आग ने तांडव काटा। यहां पांच घर जलने के साथ ही तीस बकरियां व दस बीघा गेहूं की फसल जल गई। गांव में निर्मला के घर में सोमवार दोपहर संदिग्ध हालात में आग लग गई। लपटों में सुधीर, अशोक व मंटू के घर भी चपेट में आ गए। इसमें हजारों रुपये की नकदी समेत गृहस्थी जल गई। घर के पीछे गांव के विनोद, मुन्ना, त्रिलोकी, किशन व रिंकू निषाद के गेहूं के खेतों में चिंगारी पड़ जाने से उनकी दस बीघा फसल जलकर गई। बांगरमऊ से आई दमकल ने आग पर काबू पाया। नायब तहसीलदार अनिल कुमार सरोज भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन किया।  पुरवा के वजीरगंज मोहल्ला निवासी रशीद खां के खेत में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। आग लगने से उसकी सात बिसुवा फसल जल गई। दमकल समय से न पहुंचती ज्यादा होता। नायब तहसीलदार विवेक मिश्र और क्षेत्रीय लेखपाल रमेश ने मौके पर पहुंच क्षति का आकलन कर शासन से मुआवजा दिलाने की भरोसा दिलाया है।

शादी वाले घर में लगी आग, पड़ोसी पर आरोप
पुरवा। ऊंचगांव किला निवासी बरातीलाल पुत्र बिल्लेश्वर के घर संदिग्ध हालात में आग लग गई। छप्पर से आग की लपटें उठतीं देख आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। जब तक आग बुझाई जाती गृहस्थी समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया। मकान स्वामी बराती ने पड़ोसी पर आग लगाने का आरोप लगाया है। उसने 30 हजार की नकदी, जेवरात और गृहस्थी का सामान मिलाकर लगभग दो लाख के नुकसान की तहरीर पुलिस को दी है। उसने बताया कि रविवार को उसके बेटे प्रमोद का तिलक और बरीक्षा थी। मंगलवार को गोद भराई करने जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें