फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से लेकर जेल प्रशासन तक रहा अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सीबीआई टीम के जिले में दस्तक देते ही जिला अस्पताल से जिला कारागार तक अधिकारी अलर्ट हो गए। जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी विधायक के भाई से सीबीआई पूछताछ की आहट पर जेल प्रशासन चौकन्ना हो गया। किसी भी लग्जरी वाहन के पहुंचते ही परिसर में सन्नाटा पसर जाता। सीबीआई टीम के न होने की पुष्टि पर हालात सामान्य होते। शाम तक सीबीआई जेल नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक को सीबीआई ने लखनऊ में हिरासत लेने के कुछ घंटे बाद ही जिले में डेरा जमा दिया। आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची 14 सदस्यीय टीम ने चार टुकड़ों में जांच पड़ताल शुरू की। इनमें से एक टीम करीब दो बजे सफेद रंग की कार से एसपी आवास पहुंची। करीब बीस मिनट बाद तीन लोग एसपी आवास से निकलकर कार से दोबारा दुष्कर्म पीड़िता के पास पहुंचे। तीन अधिकारी आवास पर डटे रहे। इस बीच एसपी आवास पर मीडिया पर रोक लगा दी गई। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार करते रहे। इस बीच सायं 3:15 बजे एक पुलिस वाहन बाहर निकला। इसमें सवार अधिकारी मीडिया से चेहरा छिपाते निकल गए। वहीं 3:28 बजे एसपी पुष्पांजलि भी मीडिया से बचते हुए तेजी से निकल गईं। तीन सदस्यीय दल बाहर नहीं निकला। सूत्रों की मानें तो सीबीआई अधिकारियों ने दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या व एफआईआर दर्ज न होने आदि बिंदुओं पर एसपी से जानकारी ली है। सीबीआई की ताबड़तोड़ जांच से पुलिस से लेकर जेल प्रशासन तक चौकन्ना रहा। जेल अधिकारी सीबीआई के किशोरी के पिता की हत्या के आरोप में जेल में बंद विधायक के भाई अतुल से पूछताछ किए जाने की आशंका से मुस्तैद रहे। जेल गेट के बाहर अन्य व्यक्तियों की इंट्री रोक दी गई। पुलिस कर्मी पोजीशन लिए खड़े रहे। सिपाहियों की नजर किसी भी चौपहिया वाहन पर पड़ते ही सीबीआई टीम होने के अंदेशे से हड़कंप मच जाता। वहीं मुलाकातियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। इस बीच पुलिस अधिकारियों की जेल में भागदौड़ बनी रही। शाम तक सीबीआई टीम जेल नहीं पहुंची थी।
----------
फोटो-
जेल में बनाई गई अस्थायी चौकी
सीबीआई की कार्रवाई शुरू होते ही पुलिस अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं एसपी ने सभी थानों की पुलिस को हाई अलर्ट जारी कर दिया। जिला कारागार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। दोपहर करीब एक बजे जेल के मुख्य गेट से करीब तीन सौ मीटर पहले आनन-फानन में अस्थायी चौकी बनाई गई। चौकी में एक एसआई व चार सिपाहियों को तैनात किया गया। सब इंस्पेक्टर प्रमोद दुबे को अस्थायी चौकी का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें