फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे की कार पर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग

Wed, 03 Dec 2014 12:10 AM IST
ब्यूराो, अमर उजाला उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना बिहार क्षेत्र के गौरा मोड़ के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे की कार पर दनादन दो फायर झोंक दिए। कार सवार लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाश बाइक पर बैठकर मौके से भाग निकले। घटना से हतप्रभ लोग सीधे बिहार थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने मौके पर टीम भेजकर जांच भी कराई। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामला पंजीकृत नहीं किया था।
विज्ञापन

 राम कुमार यादव निवासी बीडीखेड़ा असगरगंज थाना मौरावां अपने लड़के संतोष की बारात लेकर डौंडियाखेड़ा बक्सर जा रहे थे। दूल्हा संतोष की गाड़ी में उसका बहनोई रामबरन व मामा राजेश यादव भी बैठे थे। संतोष की कार आगे जबकि दूसरे बारातियों को लेकर आ रही गाड़ियां कुछ पीछे रह गईं। थाना बिहार के गौरा मोड़ के निकट जैसे ही संतोष की कार पहुंची पहले से मौजूद बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने कार को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। चालक ने अनहोनी की आहट पाते ही कार रोकी नहीं और आगे बढ़ा दी। कार के न रुकने पर बाइक सवार बदमाशों ने तेजी से भगाते हुए बाइक को कार के आगे लगाया और बाइक पर पीछे बैठे युवक ने दूल्हे की कार पर सामने से फायर झोंक दिया। चालक ने कार को तेजी से आगे बढ़ाया तो बदमाशों ने पीछे से एक और फायर कर दिया। कार के शीशे पूरी तरह टूट जाने से उसमें बैठे लोगों को हल्की चोटें भी आईं हैं। पीछे से आ रही बारात की अन्य गाड़ियों के आ जाने से हमलावर भाग निकले। घटना लगभग शाम 6 बजे की है। पूरी बारात बिहार थाने पहुंच गई और मामला बताया। थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर फोर्स भेजा है मामला समाचार लिखे जाने तक पंजीकृत नहीं हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें