फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने रचा बेटे के अपहरण का ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 नवाबगंज। एक पिता ने बेटी के प्रेमी को फंसाने के लिए अपने बेटे को गायब कर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जांच के दौरान हकीकत सामने आई। जिस युवक के अपहरण की रिपोर्ट लिखाई गई थी उसे पुलिस ने रिश्तेदार के घर से बरामद कर लिया। पुलिस अब उसे कोर्ट में हाजिर करेगी।

 अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव हिंदूखेड़ा निवासी छेदीलाल ने अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव सिकंदरपुर करन निवासी सागर उर्फ  बिंदाप्रसाद पर अपने बेटे  नीरज (14) के अपहरण का आरोप लगाया था। छेदीलाल के मुताबिक नीरज रविवार को नवाबगंज बाजार गया था। देर शाम घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला। शाम को सागर के नंबर से बेटे को गायब करने की धमकी का फोन आया। उसने इसकी शिकायत कोतवाली में की। अपहरण की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने दोनों पक्षों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिया। जांच में सागर के मोबाइल की लोकेशन उसी के गांव की मिलने पर पुलिस को शक हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने अपह्त नीरज के पिता छेदीलाल से कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि सिकंदरपुर करन निवासी सागर का प्रेम-प्रसंग था। उसे फंसाने के लिए नीरज के अपहरण की कहानी उसने रची थी। पुलिस ने नीरज को परेंदा गांव में बहादुर पुत्र महावीर के घर से बरामद कर लिया है। महावीर छेदालाल का रिश्तेदार है। मंगलवार को पुलिस नीरज का कोर्ट में बयान कराएगी।
विज्ञापन


नीरज ने पुलिस को बताया कि उसकी मां छेदानी ने उसे परेंदा गांव रिश्तेदारी में भेजा था।
प्रभारी कोतवाली वीरपाल सिंह ने बताया कि जांच के दौरान युवक को फंसाने का मामला सामने आया है। किशोर को बरामद कर लिया गया है। मंगलवार को कोर्ट में उसके बयान कराए जाएंगे। बाद में कोर्ट के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें