फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली को बदरंग न कर दे ‘कच्ची’

विज्ञापन
-गंगा कटरी में बन रही अवैध शराब। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उन्नाव। जिले के ग्रामीण और कटरी क्षेत्रों में दहक रहीं कच्ची शराब की भट्ठियां  होली को बदरंग कर सकती हैं। इस और प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

होली में खपत और बिक्री बढ़ने से कच्ची शराब का धंधा तेज हो गया है। जिले में कच्ची शराब का कारोबार गंगा कटरी क्षेत्र और सई नदी के किनारे खूब होता है। सूत्रों के मुताबिक जिले में हर महीने एक लाख लीटर से अधिक कच्ची शराब बनती है। इसकी खपत आसपास के जिलों में भी होती है।  
वहीं एएसपी एपी सिंह ने बताया कि हर थाना-कोतवाली में पीस कमेटी की बैठकें हो रही हैं। पुलिस कच्ची शराब के सेवन से बचने के साथ ही इसे बनाने और बेचने वालों की सूचना के लिए सहयोग मांग रही है। हर रोज दर्जनों लोग गिरफ्तार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
होली को लेकर पुलिस सतर्क
सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि थानों और चौकी इंचार्जों को निर्देश दिए गए हैं कि वह किसी भी छोटी से छोटी सूचना या घटना को नजर अंदाज न कर गंभीरता से लें। तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करें।
इनसेट

आबकारी विभाग के अभियान पर एक नजर
-अवैध शराब के खिलाफ अभियान में छापे-5494
-अवैध शराब बेचने में दर्ज मुकदमे-2495
- पकड़ी गई अवैध शराब -41944.72 लीटर
- गिरफ्तार आरोपियों की संख्या-642
- शराब में घातक अपमिश्रण में जेल गए लोग 69
- नकली शराब बनाने के अवैध कारखाने पकड़े गए-04
- अवैध शराब की भट्ठियां नष्ट की गईं -4200

इनसेट
कई बार जहर बना है जाम
22 अगस्त 2015 को शहर कोतवाली क्षेत्र के निंबहरा गांव में कच्ची शराब पीने से 5 लोगों की मौत हुई।
3 जून 2015 की रात शहर के मोहल्ला जुराखन खेड़ा में दो सगे भाइयों समेत पांच की मौत।
12 जनवरी 2015 को हसनगंज थानाक्षेत्र के ताला सरांय और लखनऊ के मलिहाबाद थानाक्षेत्र के दतौली में जहरीली कच्ची शराब से तालासरांय गांव के 13 समेत 45 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

26 मार्च 2005 को बांगरमऊ कोतवाली के असायस गांव में जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत हुई। 5 की आंखों की रोशनी चली गई।
वर्ष 2006 में आसीवन के अरेरकला गांव में पंचायत चुनाव में प्रत्याशी की ओर से बंटवाई गई जहरीली शराब से 12 लोगों की मौत।  7 की आंखों की रोशनी चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें