फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया।  बताया गया है कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
    शुक्रवार की सुबह उन्नाव जिले के सलेमपुर सिरसा निवासी मनोज (28) अपनी पत्नी सोनी (24) का इलाज कराने के लिए गुरुवार की शाम माती आया था। दवा लेने के बाद वह पत्नी के साथ भोगनीपुर क्षेत्र के अटवा गांव में रिश्तेदारों के यहां चला गया। वहां से शुक्रवार को वापस अपने घर सिरसा गंज जा रहा था। अभी वह अकबरपुर क्षेत्र के लालपुर गांव के पास ही पहुंचा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर जा गिरी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक वीपी सिंह ने सोनी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनोज का प्राथमिक उपचार के उसे रेफर करने की तैयारी चल रही थी इसी दौरान उसकी मौत हो गई। ड्यूटी में तैनात चिकित्सक वीपी सिंह ने बताया कि मनोज की गंभीर स्थित को देखते हुए एएलएस एंबुलेंस से रेफर किया जा रहा था, लेकिन इससे पूर्व ही उसकी मौत हो गई। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें