फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने युवक को पीटा, मारी गोली

Mon, 20 Mar 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती गोलीकांड में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कसरौर गांव में दुकान से बीड़ी खरीदने गए युवक से नशेबाजी को लेकर गांव के ही दबंगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दबंगों ने पहले से कुल्हाड़ी से वार किया। बाद में तमंचे से फायर झोक दिया। छर्रे युवक के पैर में लगे। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली क्षेत्र के टीकरखुर्द गांव निवासी गनेश (45) पुत्र रामकुमार कसरौर गांव स्थित संजय के मुर्गी फार्म में काम करता है। रविवार रात गनेश मुर्गी फार्म से बीड़ी लेने निकला था। बीड़ी खरीदकर वह वापस मुर्गी फार्म जा रहा था। तभी कसरौर गांव निवासी झब्बूलाल पुत्र मोती सहित चार दबंग दुकान पर आए कुछ सामान लेने लगेे। दबंगों ने गनेश से किनारे हटने की बात कही। इस पर दोनों में झगड़ा होने लगा। उसमें एक दबंग ने कुल्हाड़ी से गनेश पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं गनेश पर फायर भी झोका जिसके छर्रे उसके दोनों पैरों में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। गनेश के पैरों में छर्रे लगे या फिर किसी अन्य चीज से वार करने के निशान हैं। इसके लिए एक्सरा कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत सामने आएगी। फिलहाल चार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें