फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति ने किया आत्मदाह का प्रयास

Tue, 31 May 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुछ दिन पहले उन्होंने जानलेवा हमले का प्रयास भी किया था। जिस पर पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया था। कुछ देर बाद ही राजनीतिक दबाव में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। बहू का आरोप है कि इसके बाद से जेठ और भतीजे ने परेशान करना शुरू कर दिया। कार्रवाई न होने व न्याय न मिलने पर उसे यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन

भगवंत नगर विधानसभा से सात बार विधायक रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवती सिंह विशारद की पुत्रवधू रेनू परिहार अपने पति धनेश सिंह के साथ सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंची। वह एएसपी हरदयाल यादव से मिलीं। उन्होंने बताया कि पति की मानसिक हालत ठीक नहीं है। मौजूदा समय वह दो बेटियों के साथ किदवई नगर कानपुर में रह रहीं है। परिवार में एक पेट्रोल पंप और केमिकल फैक्ट्री है। जिसे जेठ रघुवीर सिंह और उनके बेटे देखते है। जो भी आमदनी होती है ये लोग आपस में बांट लेते है। जीविका चलाने के लिए जब भी कुछ मांगा जेठ और उनके बेटों ने अभद्रता कर प्रताड़ित किया । 19 मई को जेठ रघुवीर और उनके बेटे अनुराग, नरेश छोटू ने जान से मारने की नीयत से हमला बोला। थाने में शिकायत पर करने पर एसओ ने सभी को हिरासत में लिया पर कुछ देर बाद सभी को छोड़ दिया। मामले में कार्रवाई न करने पर एसओ को लाइन हाजिर भी किया जा चुका है। रेनू ने बताया कि सभी आए दिन उसके परिवार को प्रताड़ित कर रहे है। महिला की आपबीती सुनने के बाद एसओ ने कार्रवाई का भरोसा दिला उसे जाने के लिए कहा। प्रताड़ना से क्षुब्ध विधायक की पुत्र बधू रेनू अपने पति धनेश के साथ बाहर निकली और बैग से केरोसिन से भरी बोतल निकालकर पहले खुद पर तेल डाला फिर पति पर उडे़ल दिया। एएसपी के  ड्राइवर की नजर महिला पर पड़ी तो उसके हाथ पैर फूल गए। दौड़कर उसने महिला के हाथ से केरोसिन की बोतल छीन ली। आत्मदाह के प्रयास की सूचना पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपी नेहा पांडेय की गैर मौजूदगी में पीआरओ सविता श्रीवास्तव ने अन्य महिला पुलिस कर्मियों के सहयोग से महिला और उसके पति को हिरासत में लिया और महिला थाने भेज दिया। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि महिला की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। जिसकी विवेचना चल रही है। इसके बावजूद भी उसने आत्मदाह की कोशिश की है। महिला और उसके पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक हरदयाल यादव ने बताया कि महिला का विवाद संपत्ति बंटवारे का है जो कोर्ट में हल होगा। महिला ने पूर्व में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था जिसकी विवेचना की जा रही है। बताया कि दंपति ने आत्मदाह का प्रयास किया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट
आरोपों को निराधार बताया
आरोपों से घिरे पूर्व विधायक के पौत्र अनुराग ने बताया कि कोई तीसरा व्यक्ति परिवार में फूट डालने का आरोप लगा रहा है वह सरासर गलत है। पूर्व विधायक भगवती सिंह विशारद जी ने अपने खाते से रेनू को बैंक ऑफ बडौदा से 32 लाख रुपए किदवई नगर स्थित स्टेट बैंक के खाते में ट्रांसफर किए है। जिसकी रिसीविंग भी मौजूद है। 18 लाख की कालोनी भी उन्होंने ही दिलवाई है। इसके बावजूद वह पूरे परिवार को आए दिन परेशान करने के लिए इस तरह की हरकतें कर रही है। भगवती सिंह विशारद जी इस मामले में पहले ही एसपी को प्रार्थना पत्र दे चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें