फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर में चोरों का धावा, लाखों के जेवर चुराए

विज्ञापन
सफीपुर के जगदीशखेड़ा में चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाती महिला। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव जगदीशखेड़ा में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। कमरों के ताले तोड़कर भीतर पहुंचे चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब छह लाख के जेवर पार कर दिए। शुक्रवार सुबह मोहल्ले के लोगों की सूचना पर मायके गई महिला घर लौटी।
विज्ञापन


उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस महीनों से बंद घर में लाखों के जेवर चोरी होने को पारिवारिक मामला मान रही है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जांच की जा रही है।

जगदीशखेड़ा गांव निवासी रामपाल पत्नी केतकी व दोनों बेटों के साथ महाराष्ट्र में कुल्फी का कारोबार करता है। गांव में छोटे बेटे शिवा की पत्नी रेखा रहती है। रेखा बांगरमऊ में एलआईसी का भी काम करती हैं। इन दिनों वह अपने मायके बांगरमऊ के सिवली गांव में थीं।
विज्ञापन


घर में ताला लगा था। चोर मेनगेट का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे। इन्होंने घर के भीतर कमरों के ताले तोड़ने के बाद अलमारी का लॉकर तोड़ दिया। यह जेवर चुरा ले गए। शुक्रवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने ताले टूटे देखकर रेखा को सूचना दी।

रेखा मायके से घर्र आइं। इन्होंने पति व ससुर के साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की। रेखा ने बताया कि अलमारी में उसके व देवरानी के जेवर रखे थे। चोर केवल जेवर ले गए।  बाकी सामान सुरक्षित है। रेखा के मुताबिक चोरी गए जेवरों की कीमत करीब छह लाख रुपये है। रेखा के मुताबिक
बाहर गेट की चाबी पड़ोसी रामबिलास के पास रहती है।

वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। सफीपुर कोतवाल संतोष तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। परिवार के अन्य सदस्य महाराष्ट्र से आ रहे हैं। उनके आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि क्या-क्या चोरी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें