फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के चाचा-चाची से फिर मिली सीबीआई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव। विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई का शिकंजा  कसता जा रहा है। विधायक के खिलाफ दर्ज पाक्सो एक्ट के मुकदमे की जांच कर रही सीबीआई टीम लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी शहर आई। सीबीआई के तीन अधिकारियों ने नहर निरीक्षण भवन पहुंचकर किशोरी के चाचा-चाची से बात की। सीबीआई चाचा की ओर से पूर्व में की गईं शिकायतों और मिले लिखित जवाबों की फोटो कॉपी, मोबाइल काल की आडियो क्लिप की जांच के लिए मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड और सीडी सील कर अपने साथ ले गई है।
भाजपा विधायक के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज किए गए मुकदमे में सीबीआई की जांच बारहवें दिन भी जारी रही। सीबीआई  निरीक्षण भवन में रह रही किशोरी और उसके परिवार से मिली। यहां सीबीआई ने किशोरी के चाचा और चाची से किशोरी के साथ हुई घटना से संबंधित कुछ और सवालों के जवाब जाने। किशोरी के चाचा ने भतीजी (किशोरी) के साथ हुए घटनाक्रम की सिलसिलेवार जानकारी दी। सीबीआई जून 2017 से अब तक विभिन्न पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिए गए शिकायती प्रार्थनापत्रों और जवाब में मिले कागजात (222 पेज फोटो कॉपी )के अलावा फोन काल की जांच के लिए दो मोबाइल फोन, एक मेमोरी कार्ड, 10 सीडी सील कर साथ ले गई है।
विज्ञापन


सीबीआई ने चाचा-चाची को आज लखनऊ बुलाया
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने किशोरी के चाचा और चाची को पाक्सो एक्ट के मुकदमे से संबंधित पूछताछ के लिए बुधवार को लखनऊ बुलाया है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने सुबह दस बजे तक चाचा-चाची को सीबीआई कार्यालय पहुंचने के लिए कहा है।
विज्ञापन

इनसेट
विधायक व उनके भाई के सहयोगियों पर कसेगा शिकंजा
किशोरी के पिता की हत्या के मामले में जांच कर रही सीबीआई जल्द ही विधायक व उनके भाई के खास लोगों पर शिकंजा कस सकती है। इन पर  किशोरी की मां (मृतक की पत्नी) ने 3 अप्रैल को मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने के लिए बेरहमी से पीटने और उल्टे उसी पर मारपीट व आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कराने के बाद बिना समुचित इलाज कराए जेल भेजने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें