फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाइयों की हत्या कर लूटा था 60 लाख का माल

Wed, 24 Dec 2014 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। हसनगंज थानाक्षेत्र में रविवार की रात मौत के घाट उतारे गए दोनों युवकों की मंगलवार को शिनाख्त हो गई। दोनों सगे भाई थे। कटारिया ट्रांसपोर्ट की इंदौर ब्रांच में एक ट्रक चालक और दूसरा क्लीनर था।
विज्ञापन


दोनों की हत्या करने के बाद बदमाश ट्रक व उसमें लदा 60 लाख का माल लूट ले गए। मंगलवार सुबह कटारिया ट्रांसपोर्ट कानपुर ब्रांच के मैनेजर और मृतक के भाई ने शवों की शिनाख्त की।

हसनगंज थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह लखनऊ-कन्नौज मार्ग पर थाना से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर दो युवकों के शव मिले थे। एटा जिला के नगला कंधौली थानाक्षेत्र के रिजौर गांव निवासी मुकेश यादव (40) कटारिया ट्रांसपोर्ट में ट्रक चालक के रूप में पिछले बीस साल से काम कर रहा था।
विज्ञापन


कुछ महीने से वह अपने छोटे भाई दीपेश (35) को बतौर क्लीनर रख लिया था। मृतकों के बड़े भाई मनोज के मुताबिक मुकेश यादव शुक्रवार को मध्य प्रदेश के इंदौर से सूरत की बनी कीमती साड़ियां, सूट और चिकन के कपड़े की 182 गांठें लादकर बस्ती के लिए निकला था।

बस्ती में कुछ माल उतारने के बाद गोरखपुर और खलीलाबाद में भी थोड़ा-थोड़ा माल उतारना था। रविवार को मुकेश और दीपेश ट्रक लेकर कानपुर पहुंचे थे। मगर उर्स के चलते जाम लगा होने से दोनों कानपुर श्यामनगर बाईपास पर ट्रक खड़ा कर यशोदा नगर निवासी अपने भाई मनोज के घर चले गए।

मनोज के यहां खाना खाने के बाद शाम चार बजे दोनों बस्ती के लिए निकले थे। मनोज के मुताबिक शाम सात बजे मुकेश ने फोन करके हाईवे पर जाम लगे होने की जानकारी देते हुए बताया कि वह अभी रामादेवी में ही फंसे हैं। इसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे कटारिया ट्रांसपोर्ट कानपुर के मैनेजर महेंद्र ने बताया कि ट्रक में लदे कपड़ों की गांठों की कीमत करीब 60 लाख रुपये है।

चालक और उसके भाई की हत्या करके बदमाश ट्रक और माल लूट ले गए। हसनगंज थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि ट्रांसपोर्ट मैनेजर महेंद्र सेठी ने तहरीर दी है। लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

हाईवे टोल प्लाजा के बाद अंजाम दी वारदात
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर पड़ने वाले टोल टैक्स बैरियर पर लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज में रविवार रात 11.07 बजे मुकेश यादव ट्रक चलाते हुए नजर आया है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि टोल प्लाजा से आगे बढ़ने के बाद बदमाशों ने सोहरामऊ थानाक्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया और हसनगंज में चालक और क्लीनर की हत्या करके शव वहीं फेंक कर माल लेकर भाग निकले।

वर्जन
मृतकों की शिनाख्त हो गई है। घटना में वाट्सअप की मदद ली गई जो कारगर साबित हुई। आसपास के अन्य जिलों की पुलिस से लगातार संपर्क किया जा रहा है। उम्मीद है कि ट्रक भी जल्द भी बरामद कर लिया जाएगा और बदमाश भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। - रामकिशुन यादव, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें