पुलिस थाने में मौजूद शराब बनाते पकड़ा गया युवक
- फोटो : अमर उजाला
गंगाघाट थाना क्षेत्र के निहालखेड़ा गांव में पुलिस ने बैंगन के एक खेत में दबिश देकर कच्ची शराब की भट्ठी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से 50 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने यहां से एक युवक को दबोचा है। पुलिस ने करीब एक क्विंटल लहन नष्ट किया है।
गंगाघाट के निहाल खेड़ा गांव में रहने वाला पिंटू निषाद पुत्र राम निवास कई माह से बैंगन के खेत में भट्ठी पर कच्ची शराब बना रहा था। इसकी सूचना पर बुधवार को एसओ गंगाघाट ने फ ोर्स के साथ छापेमारी की। मौके से पिंटू भागने लगा। जाजमऊ बीट प्रभारी सर्वेश सिंह यादव ने उसे पकड़ लिया।
एसओ गंगाघाट भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि मौके से शराब तैयार करने के उपकरण, 50 लीटर कच्ची शराब, एक क्विंटल लहन व यूरिया मिला है। लहन क ो नष्ट कर दिया गया है। युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।