फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा न मिली तो करेंगे आत्मदाह: ब्लाक प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। चार दिन पहले लखनऊ के कृष्णानगर में असोहा ब्लाक प्रमुख हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सपाइयों में आक्रोश दिखने लगा है। सपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान पूर्व विधायक ने मंगलवार को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की। वहीं पीड़ित ब्लाक प्रमुख ने सात दिन में सुरक्षा न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।
विज्ञापन

21 फरवरी को असोहा ब्लाक प्रमुख राजकुमार रावत पर लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में जानलेवा हमला हुआ था। प्रमुख ने घटना में पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविंद बाजपेई उर्फ नीटू समेत 21 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के चार दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सोमवार को सपा कार्यालय में पूर्व पुरवा विधायक उदयराज यादव ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में दलितों को इंसाफ नहीं मिल रहा है। ताजा उदाहरण ब्लाक प्रमुख राजकुमार रावत पर हमला है। घटना के आरोपियों पर सत्तापक्ष के एक नेता का संरक्षण है। 18 फरवरी को पुरवा कोतवाली क्षेत्र के सराफ श्रीचंद रावत पर जानलेवा हमला हुआ था। इसमें भी आरोपी सत्तापक्ष के लोग हैं। पीड़ित सात दिन से थाने और एसपी कार्यालय के चक्कर लगा रहा हैे लेकिन उसका मुकदमा तक दर्ज नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस अधिकारी काम कर रहे हैं। इसके विरोध में मंगलवार को वह पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ के जीपीओ पार्क में धरना देंगे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। घटना की जानकारी देते हुए ब्लाक प्रमुख के आंखों से आंसू निकल आए। उन्होंने कहा कि आरोपी उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वह मामले में उच्चाधिकारियों से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगा चुके हैं लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है। कहा कि यदि उन्हें 7 दिन में सुरक्षा नहीं मिली तो वह आत्मदाह कर लेंगे। वार्ता के दौरान उपाध्यक्ष सीके त्रिपाठी, महासचिव राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें