फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन ने हलवाई को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सफ ीपुर। मांगलिक कार्यक्रम में खाना बनाकर लौट रहे हलवाई को बेकाबू वाहन ने कुचल दिया। हादसे में घायल हलवाई के साथी उसे अस्पताल ले जाने के बजाए गांव लेकर चले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



कानपुर के कोहना रानीबाग निवासी संतोष (42) पुत्र श्याम सुंदर हलवाई का काम करता था। शुक्रवार रात वह सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भट्टाचार्य मजरा सराय अख्तियारपुर निवासी राजेश पुत्र नत्था के घर मांगलिक कार्यक्रम में खाना बनाने आया था। देर रात वह अपने दो साथियों के साथ पैदल माथर गांव जा रहा था कि तभी एक वाहन ने उसे कुचल दिया। संतोष के साथ मौजूद साथी उसे सराय अख्तियारपुर गांव लेकर आ गए। जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान चंद्रप्रकाश ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


- मांगलिक कार्यक्रम में खाना बनाकर लौट रहा था
- गांव में ही इलाज करा रहे थे साथी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें