फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांगरमऊ(उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।


किशोरी के चीखने पर मां की नींद खुल गई। मां के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।


बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी रविवार रात छत पर सो रही थी। रात करीब बारह बजे वह पानी पीने के लिए छत से नीचे आई। इसी दौरान दरवाजे पर दस्तक हुई। किशोरी ने पूछा तो युवक ने भाई बताया। किशोरी के दरवाजा खोलते ही गांव के एक युवक ने उसे दबोच लिया। मुंह दबाकर कमरे में खींच ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। चीख सुन छत पर सो रही किशोरी की मां की नींद खुल गई। वह नीचे पहुंचीं तो चोर होने के शक में शोर मचाया। इस पर आरोपी भाग निकला। जल्दबाजी में युवक का मोबाइल पीड़िता के घर में ही छूट गया। पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर दी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। चर्चा है कि किशोरी व युवक दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं।


कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। तहरीर आई है। जांच की जा रही है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।


घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म
- किशोरी की मां के शोर मचाने पर भागा, दी तहरीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें