फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के अपहरण के आरोपियों पर छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट भी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। स्कूल जा रही छात्रा के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई हैं। पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो युवकों को जेल भेजा था।
विज्ञापन



बीघापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी इंटर की छात्रा का दो युवकों ने 31 दिसंबर की सुबह अपहरण कर लिया था। छात्रा ने पहाड़पुर सुबस निवासी आशीष पटेल व शिवम पटेल पर अपहरण का आरोप लगाया था।

आशीष छात्रा को कार से अगवा कर शहर के इंद्रा नगर स्थित एक मकान में ले आया था। हालांकि वह उसके चंगुल से भाग निकली थी। छात्रा के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। छात्रा के पिता ने आशीष व शिवम पर बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी अवधेश प्रजापति ने बताया कि मामले की विवेचना में दोनों आरोपियों पर छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। न्यायालय से आरोपियों की रिमांड भी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-31 दिसंबर को दो युवकों ने छात्रा का किया था अपहरण
-पुलिस ने न्यायालय से दोनों आरोपियों की मांगी रिमांड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें