युवक के गले पर चाकू से वार किया
फ तेहपुर चौरासी। घर के बाहर सो रहे युवक को तीन हमलावरों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल ने एक को नामजद करते हुए तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना फ तेहपुर चौरासी के गांव कठिघरा कालीमिट्टी निवासी राजू पुत्र बाबूलाल मंगलवार रात घर के बाहर चाहरदीवारी के अंदर सो रहा था। रात करीब एक बजे थानाक्षेत्र के ही धरमू पुत्र शेरा निवासी ऊंचाखेड़ा मजरा शेरपुर अछिरछा अपने दो अज्ञात साथियों के साथ आया। इन्होंने राजू की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया।
शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। बताया जाता है कि यह हमला प्रेम प्रसंग के चलते किया गया। प्रभारी निरीक्षक सियाराम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल को सीएचसी सफ ीपुर भेजा गया है। हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफ र कर दिया गया।
- घायल को सीएचसी सफ ीपुर भेजा गया
अमर उजाला ब्यूरो