फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चकलवंशी। लखनऊ-बांगरमऊ राजमार्ग पर आसीवन थानाक्षेत्र के गांव बारीथाना के निकट कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को मियागंज स्वास्थ्य केंद्र लाई। हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव कुलहा निवासी दलजीत उर्फ बब्लू (24) पुत्र दिवंगत श्यामलाल साथी सुजीत (19) पुत्र हेमराज के साथ बाइक से बारीथाना गए थे। हादसे में दलजीत की मौत हो गई। वहीं सुजीत का इलाज मियागंज में चल रहा है। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन



-आसीवन थानाक्षेत्र के बारीथाना गांव के सामने हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें