फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्षी तस्करी के आरोपियों से बरामद सामान रिलीज की अपील खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ की स्पेशल टास्क फ ोर्स व नवाबगंज की वन विभाग की टीम ने हाईवे के टोल प्लाजा से मुखबिर की सूचना पर पकड़े दो पक्षी तस्करों से बरामद सामान को न्यायालय ने रिलीज करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

नवाबगंज रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मयंक सिंह व लखनऊ एसटीएफ के निरीक्षक राजेश चंद्र त्रिपाठी ने मुखबिर की सूचना पर कार से 30 जनवरी को लखनऊ जा रही कार से 114 तीतर व तीन जिंदा सुर्खाब बरामद किए थे। टीम को 30 तीतर मृत मिले थे। दोनों पक्षी तस्करों में बगाही भट्टा कानपुर निवासी मो. याकूब व ईदगाह कालोनी कर्नलगंज निवासी प्रशांत सविता को एक फ रवरी को जेल भेजा था। दोनों के पास बरामद कार व मोबाइल फ ोन रिलीज करवाने के लिए मुख्य न्याययिक मजिस्ट्रेट न्यालय में अपील की गई थी। जिसे खारिज कर दिया गया है। मयंक सिंह ने बताया कि अपील को न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा खारिज करते हुए सामान को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें