पाटन। लूट की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने से नाराज युवक ने पीड़ित युवक को सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर पीटा। पीड़ित ने एक मेडिकल स्टोर में घुस अपनी जान बचाई। आरोपियों के भागने के बाद जब पीड़ित थाने शिकायत लेकर पहुंचा तो पुलिस ने उसे बैठा लिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस उस पर लूट के मुकदमे में सुलह करने का दबाव डाल रही है।
रायरबेली के खीरो निवासी महेंद्र पुत्र रामनरेश से 28 फरवरी की रात लूट हुई थी। पाटन परसंडा मार्ग पर कीरतपुर निवासी एक युवक ने उससे मारपीट कर चार हजार रुपये छीन लिए थे। महेंद्र ने थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित महेंद्र के अनुसार पुलिस उस पर मुकदमे में सुलह का दबाव डाल रही थी। इस बीच गुरुवार शाम सुमेरपुर के निकट आरोपी ने महेंद्र को रोक लिया और मारपीट करने लगे। आरोपी जब मौके से भागे तब वह थाने पहुंचा। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
- 28 फरवरी को युवक से हुई थी लूट