अचलगंज। थानाक्षेत्र के हड़हा गांव में संदिग्ध हालात में एक झोपड़ी में आग लग गई। महिला ने पड़ोसी युवक पर आग लगाने का आरोप लगाया है।
अचलगंज के हड़हा निवासी आंचल बच्चों के साथ गांव से बाहर झोपड़ी में रहती है। मंगलवार रात नौ बजे जब वह बकरी बांधने जा रही थी तभी झोपड़ी में संदिग्ध हालात में आग लग गई। पीड़िता ने फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की सूचना पर अचलगंज थाना प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी पहुंचे। हालांकि तब तक आग से पूरा सामान जल गया। पीड़ित ने पड़ोस के युवक पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। ब्
अग्निपीड़ित महिला को दी राहत सामग्री
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के सकरन में संदिग्ध हालात में लगी आग से बिटान के घर का सामान जल गया था। बुधवार को ओरहर निवासी धर्मेंद्र सिंह ने पीड़िता को राहत सामग्री दी। उन्होंने छांव के लिए तिरपाल व अन्न पीड़िता तक पहुंचाया। इसके अलावा उन्होंने बिटान के बच्चों की पढ़ाई में भी आर्थिक मदद करने का प्रस्ताव रखा है। ब्यूरो