फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर में फंदे से लटकता मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के बीरुगढ़ी में शौच जाने की बात कहकर घर से निकली युवती का शव गांव के बाहर दूसरे खाली पड़े घर में फंदे से लटका मिला। घंटों न लौटने पर परिजनों ने तलाश की तब घटना का पता चला। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


आसीवन थानाक्षेत्र के बीरुगढ़ी निवासी झब्बूलाल की बेटी गोल्डी (19) बुधवार सुबह घर से शौच के लिए निकली थी। कई घंटे तक घर नहीं लौटी को परिजनों ने खोजना शुरू किया। घर वाले काफी समय से बंद पड़े पुराने घर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद होने से शक हुआ तो परिजन दीवार फांदकर घर के भीतर दाखिल हुए। वहां गोल्डी का शव फंदे से लटकता मिला। पिता ने पुलिस को सूचना दी। रसूलाबाद चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार दुबे ने शुरुआती तफ्तीश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पहले बहू ने भी दे दी थी जान
झब्बूलाल के अभिदेव, हरिश्चंद्र और कुलदीप तीन बेटे हैं। अभिदेव की शादी कानपुर के बेनाझाबर निवासी ज्योती के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी। एक साल पूर्व ज्योती ने पुराने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस घटना में मायके पक्ष के लोगों ने ज्योती के ससुर झब्बूलाल, सास मुन्नी, पति अभिदेव, व उसके दो भाई हरिश्चंद्र और कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना में हरिश्चंद्र, कुलदीप व गोल्डी को घटना में लिप्त नहीं पाया था। हालांकि ज्योती के मायके वालों ने कोर्ट की मदद से दोबारा मुकदमा दर्ज करा दिया। परिजनों के मुताबिक गोल्डी इसी से परेशान रहती थी।

-घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थी
-कई घंटे तक न लौटने पर परिजनों ने की खोजबीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें