फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर बाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गुजरात में बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा निकाली गई परिवर्तन यात्रा पर पत्थरबाजी से नाराज बहुजन क्रांति मोर्चा के लोगों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक डीएम को सौंपकर पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि बहुजन क्रांति मोर्चा के लोग गुजरात में परिवर्तन यात्रा निकाल रहे थे। इस बीच गुंडों ने पत्थरबाजी कर दी थी। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। हमला के पांच दिन बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में बहुजन क्रांति मोर्चा के लोगों ने 31 राज्यों में स्थित 539 जिला मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन किया। इस मौके पर दिलीप राव, पप्पू, शेषमणि, रमेश, सत्य प्रकाश, राजेंद्र प्रसाद, महेंद्र कुमार, राहुल मौर्य, आशीष शास्त्री, काशीराम, देवेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें