फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब से चार की और मौत, मरने वालों की संख्या 11 हुई

Wed, 14 Jan 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। हसनगंज के ताला सराय गांव में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का सिलसिला थमा नहीं है। सोमवार को सात लोगों की मौत के बाद इलाज के दौर मंगलवार को चार अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जबकि करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल व ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एसडीएम व सीओ गांव में ही डटे हैं। जिला प्रशासन ने भी 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

  शराब पीने से बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए ताला सरायं गांव निवासी रामपाल (60), रामस्वरूप (40), छुटकावन (45) व भुल्लर (36) ने मंगलवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


 इसके अलावा ताला सराय गांव निवासी अनीस (35) पुत्र लाजिम, राजेश छोटा (28), सरवन (28) पुत्र छोटा, राकेश (32) पुत्र स्व. रामपाल, राधेश्याम (38) पुत्र स्व. रामपाल, राकेश (40) पुत्र राजाराम, रामखिलावन (38) पुत्र महावीर, विरेंद्र (25) पुत्र नोखे, प्यारे (50) पुत्र मैकू, अमृत (40) पुत्र चिरंजीव, जीत बहादुर (40) , बाबूलाल (38), सुरजन लाल (36) एवं मटरियां गांव निवासी शिवदत्त (40) पुत्र रामप्रसाद को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह कच्ची शराब पीने के कारण सरवन, राकेश, जीत बहादुर, बाबूलाल व सुरजन लाल की आंखों की रोशनी भी प्रभावित हुई है। मालूम हो कि जहरीली शराब पीने से सोमवार को सागर (35) व रामसनेही (30) पुत्रगण जयराम, नान्ह (38) पुत्र जीत बहादुर, छंगा (29) पुत्र रेऊती, रघुनंदन (34) पुत्र पुरई, सतीश (22) पुत्र बलवंत व गेंदालाल पुत्र जोधा पासी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें