फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए वृद्ध का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र में ससुराल आए वृद्ध का शव गांव के बाहर एक बाग में फंदे से लटकता मिला। लोगों ने शव लटका देख घर वालों को बताया। ससुरालीजनों के साथ मृतका का बेटा मौके पर पहुंचा। बेटे ने फिलहाल किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली की ग्रामसभा खंभौली के मजरा शीतलगंज निवासी मुन्नेपाल (60) मंगलवार को माखी थानाक्षेत्र के गांव मेथीटीकुर के मजरा कन्हैयाखेड़ा अपनी ससुराल आया था। रात में वहीं रुक गया। बुधवार सुबह वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकला। इसके बाद नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश की तो पड़ोसी गांव लुधौसी निवासी बाबू रैदास के खेत में आम के पेड़ पर गमछे से शव लटकता मिला। जानकारी मिलते ही ससुर हीरालाल व घर के अन्य लोग पहुंचे।


मृतक के बेटे रविशंकर को सूचना दी। बेटे ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसओ दिनेश चंद्र मिश्रा पहुंचे और जांच की। मृतक के ससुर हीरालाल ने बताया कि बेटी सुशीला (मुन्नेपाल की पत्नी) की पंद्रह साल पहले मौत हो चुकी है। उसके एक बेटा रविशंकर और तीन बेटियां पुष्पा, राजकुमारी व शिल्पी हैं। मृतक का बेटा रविशंकर भी घटना की वजह नहीं बता पाया। उसने पुलिस को अज्ञात कारणों से पिता के आत्महत्या कर लेने की तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि फिलहाल परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए हैं। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तफ्तीश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



-सुबह शौच के लिए घर से निकला था, बेटे ने नहीं लगाया कोई आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें