फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ को लेकर गए कार सवार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के नई सरांय गांव स्थित एक सराफ की दुकान के बाहर तीन लग्जरी गाड़ियां आकर रुकी और दुकान मालिक को उसी गाड़ी में बिठाकर चले गए। परिजन कोतवाली पहुंचे तो पता चला कि एसटीफ ने उठाया है। घटना के बाद से बाजार में हलचल मच गई है।
विज्ञापन



नई सरांय गांव निवासी भानु प्रताप सिंह सिंह की अजगैन-मोहान मार्ग पर शिवम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शाम लगभग पांच बजे दुकान के सामने तीन लग्जरी गाड़ियां आकर रुकी। बिना किसी पूछताछ के भानु प्रताप को गाड़ी में बिठाया और चले गए। बेटे को गाड़ी में ले जाने की सूचना पर वृद्ध पिता कोतवाली पहुंचा और जानकारी दी तो पता चला कि एसटीएफ ने उठाया है। फिलहाल सराफ को उठाने के पीछे की जानकारी किसी को नहीं है। कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जो गाड़ियां आई थीं वह सीतापुर की थी। उसमें एसटीएफ की टीम थी।
विज्ञापन


- अपहरण की चर्चा से सनसनी, कोतवाली में एसटीएफ होने का पता चला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें