फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने टप्पेबाज को पहचाना, पुलिस से पकड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पुरवा। 19 दिन पूर्व 20 हजार रुपये की टप्पेबाजी करने वाले आरोपी को पीड़ित महिला ने पहचान लिया। पुलिस को सूचना देकर उसे पकड़वाया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शीतलगंज में रहने वाली संजू देवी पत्नी बच्चूलाल 18 जून को बैंक आफ बड़ौदा पैसा जमा गई थी। संजू ने बैंक में मौजूद एक युवक से फार्म भरने को कहा तो वह उसे पानी पीने की बात कहकर बाहर ले गया। फिर एक होटल के किनारे उससे पॉलिथीन में रखे 20 हजार रुपये ले लिए और रुमाल में कागज के टुकड़ों की गड्डी बांध महिला को एक लाख बताकर थमा दिया। फिर युवक वहां से रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बैंक में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इधर, चार दिन से वह बैंक के चक्कर लगाकर युवक को खोज रही थी। शुक्रवार को पीड़िता जब बैंक के पास पहुंची तो एक होटल में टप्पेबाज खड़ा दिखा। महिला तुरंत उसे पहचान गई और कोतवाली के सिपाही ललित सिंह को इसकी जानकारी दी। सिपाही ने मौके पर जाकर आरोपी को पकड़ लिया और कोतवाली ले गया। कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है।


-19 दिन पूर्व महिला को लगाया था 20 हजार का चूना
-बैंक के लगा रही थी चक्कर, शुक्रवार को टप्पेबाज को देखा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें