फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी ने निगल जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मी ने खाया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन


उन्नाव। हसनगंज के ब्लॉक कार्यालय में सफाई कर्मचारियों की बैठक के दौरान एडीओ पंचायत ने एक सफाई कर्मी से गाली-गलौज कर दी। इससे क्षुब्ध सफाई कर्मी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।

हसनगंज कस्बा निवासी अनिल कुमार पुत्र मिंटूलाल कोइया मदारपुर गांव में सफाई कर्मी के पद तैनात है। अनिल का आरोप है कि शनिवार को एडीओ पंचायत राजेश चौरसिया ने सफाई कर्मियों की बैठक बुलाई थी। इसी में एडीओ पंचायत ने गाली-गलौज की। ब्लॉक परिसर में शौचालय का गड्ढा खोदने का दबाव बनाया। मीटिंग के बाद क्षुब्ध सफाई कर्मी ने बाजार से जहरीला पदार्थ खरीदकर खा लिया। बेटे अनिल की हालत गंभीर देख परिजन सीएचसी लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



एडीओ पंचायत राजेश चौरसिया ने बताया कि सफाई कर्मी अनिल दूसरे गांव में ट्रांसफर की बात कह रहा था। ट्रांसफर मेरे अधिकार में नहीं है। इससे वापस कर दिया था। गाली-गलौज की बात गलत है।


- ब्लॉक परिसर में सफाई कर्मियों की मीटिंग के दौरान एडीओ पंचायत के गाली देने का आरोप, मीटिंग से निकलने के बाद घर में खाया जहरीला पदार्थ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें