फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म, छह महीने का गर्भ

Sat, 23 Sep 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
चलती कार में मह‌िला से गैंगरेप - फोटो : डेमो प‌िक
विज्ञापन
मानसिक रूप से अस्वस्‍थ किशोरी के साथ पड़ोसी युवक कई महीने तक बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को इस हैवानियत का पता चला। शनिवार को किशोरी के भाई ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज करने के कुछ ही देर बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी जन्म से ही मानसिक रूप से अस्वस्‍थ है। चार साल पहले किशोरी के पिता और तीन साल पहले मां की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने बड़े भाई के साथ रहती है। भाई के मुताबिक आरोपी उनका पड़ोसी है और शादीशुदा है। वह दो बच्चों का पिता भी है।

आरोपी ने छह महीने पहले किशोरी को बहलाया-फुसलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को गर्भ ठहरने पर परिजनों को लगा कि वह किसी बीमारी की शिकार हो गई है, लेकिन डॉक्टरी जांच में उसके गर्भवती होने की बात पता चलने पर परिजनों को चिंता सताने लगी।
विज्ञापन


उन्होंने किशोरी ने पहले तो कई दिन तक कुछ नहीं बताया, लेकिन हाल ही में उसने परिजनों को आरोपी के बारे में बता दिया। किशोरी के भाई के मुताबिक आरोपी का नाम पूछने के लिए उन्हें काफी प्रयास करना पड़ा। एएसपी अरविंद कुमार का कहना है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें