फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन को मारपीट कर बीस हजार लूटे

Mon, 30 Oct 2017 11:49 PM IST
unnauo
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। मोपेड सवार सेल्समैन की कनपटी पर तमंचा सटाकर बाइक सवार पांच लुटेरों ने 14 हजार की नगदी समेत 20 हजार लूट लिए। लुटेरे हवा में तमंचा लहराते हुए मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के जिंदासपुर गांव निवासी राम बालक चौरसिया पान मसाला व अन्य सामग्री बेचता है। सोमवार की शाम वह दुकानों में सामग्री देकर घर लौट रहा था।

हसनगंज - रसूलाबाद मार्ग पर गजफ्फर नगर के पास तीन बाइक में सवार पांच लुटेरों ने राम बालक को रोका। एक लुटेरे ने उसकी कनपटी में तमंचा लगा दिया। लुटेरों ने सेल्समैन से मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 14 हजार रुपये के अलावा चार हजार कीमत का माल व मोबाइल लूट ले गए। पीड़ित घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
घटना के संबंध में कोतवाल हनुमान प्रसाद पांडेय ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। मामले की जांच की जा रही है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें