फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से 25 लाख का माल लेकर भागा चालक धरा गया

Mon, 09 May 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
कंटेनर के साथ पकड़ा गया चालक रजोल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हरियाणा गुड़गांव की कोरियर कंपनी से 25 लाख का माल लेकर दिल्ली के लिए चला ट्रक कंटेनर चालक दिल्ली जाने के बजाए घर भाग आया। वह माल बेचने की फिराक में था, तभी हरियाणा पुलिस ने फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस की मदद से चालक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


हरियाणा गुड़गांव के नवल इंक्लेट निवासी सुरेंद्र सिंह की गुड़गांव में  कोरियर कंपनी क्विक डायल लोजिस्टिक से 29 मार्च को करीब 25 लाख का माल कंटेनर ट्रक में लादकर फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के हयासपुर गांव निवासी चालक रजोल दिल्ली के लिए निकला था। तीन दिन बाद भी वह दिल्ली नहीं पहुंचा। कंटेनर में मोबाइल फोन के गत्तों के अलावा जूता, चप्पल, कपड़ा व अन्य सामान था। चालक रजोल दिल्ली जाने के बजाए पूरा माल लेकर भाग निकला। यहअपने घर आ गया।


गांव में ही उसने कंटेनर खड़ा किया और माल को बेचने की कोशिश में लग गया। तय समय पर माल न पहुंचने की सूचना पर क ोरियर कंपनी के मालिक ने गुड़गांव के बिलासपुर थाने में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान बिलासपुर थाने की पुलिस ने चालक रजोल का पता लगाया और तलाश करते हुए  फतेहपुर चौरासी पहुंचे।  हरियाणा पुलिस ने एसओ मोहम्मद असरफ को पूरी घटना की जानकारी दी और चालक की गिरफ्तारी में मदद मांगी।
विज्ञापन


पुलिस ने मुखबिर की मदद से रजोल का पता लगाया। पुलिस ने हयासपुर गांव में छापा मारकर रजोल को माल व ट्रक कंटेनर समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चालक रजोल का कहना है कि  कोरियर कंपनी के लोगों ने चोरी का फर्जी आरोप लगा बेइज्जत किया था। इसी से सबक सिखाने के लिए माल समेत कंटेनर लेकर गांव आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें