फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में विवाद, दांत से चबाई नाक

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। नगर के मोहल्ला भंगियाना में नशे में हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे की नाक दांत से चबा ली। पीड़ित ने चौकी में तहरीर दी है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन



नगर के मोहल्ला भंगियाना में शनिवार देर शाम शराब के नशे में रवि व कमलेश के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के साथ मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच रवि ने कमलेश की नाक को दांतों से चबा लिया। इससे वह बेहाल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़ित चौकी पहुंचा और तहरीर दी। चौकी प्रभारी राजेंद्रकांत शुक्ला ने बताया कि शराब के नशे में विवाद हुआ है। मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें