फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बहला फुसलाकर ले गया युवक, पति को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली के जुराखनखेड़ा निवासी एक युवक शादीशुदा महिला को उसके बच्चे के साथ ले गया। पति ने जब इसकी शिकायत कोतवाली में की तो युवक ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवक की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



शहर के जुराखन खेड़ा निवासी एक युवक की तहरीर के मुताबिक वह सुपर हाउस फैक्टरी में नौकरी करता है। जुराखनखेड़ा में तीन बच्चों व पत्नी के साथ रहता है। युवक ने बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाला युवक कोमल सिंह यादव 10 फरवरी को उसकी पत्नी को ले गया। पत्नी अपने बेटे को भी साथ लेकर चली गई। जबकि छोटी बेटी को घर पर छोड़ गई थी।

जब वह फैक्टरी से घर पहुंचा तो उसे मामले की जानकारी हुई। उसने मामले की शिकायत कोतवाली में की। मामला जानकारी में आते ही कोमल ने उसे फोन कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवक ने मामले की तहरीर एसपी को दी। एसपी के निर्देश पर शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस ने आरोपी कोमल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को तलाश रही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें