फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। विवाद के चलते तीन महीने से मायके में रह रही महिला घर वालों के कहने पर चार दिन पहले ससुराल गई। शुक्रवार देर शाम लगातार उल्टी होने पर ससुराल वालों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता व मायके पक्ष के अन्य लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के पिता ने पति, ससुर सहित पांच लोगों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



दोस्ती नगर निवासी रामू सोनी ने बताया कि उसने दो वर्ष पूर्व बेटी चांदनी की शादी बीघापुर कस्बे के सुनील के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज न देने पर वे उससे मारपीट करते थे। दो लाख रुपये व बाइक न देने पर मारपीट के बाद चांदनी को मायके भेज दिया था। दोनों पक्ष के लोगों ने समझाकर विवाद सुलझाया। इस पर 13 नवंबर को चांदनी अपने नौ माह के बच्चे को लेकर ससुराल गई थी।

रामू ने बताया कि शुक्रवार सुबह दामाद सुनील ने फोन पर बताया कि चांदनी की तबीयत खराब हो गई है। उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं। जब जिला अस्पताल पहुंचे तो बेटी मृत मिली। आरोप है कि पति सुनील, ससुर कालीशंकर, सास संतोष कुमारी, जेठ सोनू व देवर सुशील ने उसे पीटा और जहर खिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं सुनील का कहना है कि चांदनी कुछ दिनों से बीमार थी। उल्टी शुरू हुई और कुछ देर में उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसकी मौत हो गई। चांदनी की मौत से नवजात बच्चे के सिर से मां का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर जहर देकर मारने का लगाया आरोप
-तीन महीने मायके में रहने के बाद13 नवंबर को गई थी ससुराल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें