फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर से चोरों ने पार किया लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली के मोहल्ला पीडीनगर में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। घर वाले गांव से लौटे तब घटना की जानकारी हुई। पीड़ित के मुताबिक जेवर-नगदी सहित डेढ़ लाख का सामान चोर ले गए हैं।
विज्ञापन


पीडीनगर मोहल्ला निवासी पंकज वाहन चालक है। दो दिन पहले वह परिवार सहित अपने गांव बीघापुर के पंसरिया में हो रही रामायण में शामिल होने गया था। गुरुवार को लौटकर आए तो घर के ताले टूटे मिले। पीड़ित के मुताबिक चोर एक लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये सहित अन्य कीमती सामान ले गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन



- गांव से लौटने पर हुई जानकारी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें