फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों से वसूली करने वाले तीनों होमगार्ड निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। खनन विभाग की टीम बताकर मौरंग, बालू और गिट्टी से लदे ट्रकों से वसूली करने में कमांडेंट में तीन होमगार्डों को निलंबित कर दिया है। तीनों पर ट्रक चालक से रुपये छीनने का मुकदमा दर्ज है। तीनों को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक न होने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी ने बताया कि मुकदमे की विवेचना चल रही है। एक होमगार्ड गिरफ्तार है, दो अभी फरार हैं। जिन लोगों की मिलीभगत सामने आएगी उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर खनन विभाग कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत होने की चर्चा से विभाग में खलबली मची रही।


मालूम हो कि गुरुवार देर रात खनन लखनऊ-कानपुर हाईवे के गदनखेड़ा बाइपास चौराहे पर एक सफेद रंग की स्कार्पियो सवार लोग खनन लदे ट्रकों को रोक कर चालकों से वसूली कर रहे थे। एक चालक ने रुपये देने से इंकार किया तो उससे छह हजार रुपये छीन लिए थे। चालक ने एक होगमार्ड को दबोच लिया था जबकि दो भाग निकले थे। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर होमगार्ड विजय कुमार द्विवेदी को जेल भेज दिया था। कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि फरार चल रहे दोनों होमगार्डों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



होमगार्ड कमांडेंट मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि कोतवाली प्रभारी की लिखित सूचना मिलने के बाद शनिवार को तीनों होमगार्ड जवानों को निलंबित कर दिया है। नोटिस में संतोषजनक जवाब न मिलने पर बर्खास्त कर दिया जाएगा। सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।

कमांडेंट ने दिया नोटिस, संतोषजनक जवाब न मिला तो होंगे बर्खास्त
गुरुवार रात खनन विभाग की टीम बताकर ट्रक चालकों से कर रहे थे वसूली
ट्रक चालक ने दर्ज कराया था मुकदमा, एक गिरफ्तार, दो अभी भी फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें