फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की बाइक में भिड़ंत से एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन




उन्नाव। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के जोगासरांय गांव के निकट बुधवार रात ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।


दो लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।



अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चमरौली दौकलखेड़ा निवासी पंकज (26) पुत्र छोटेलाल बुधवार शाम असोहा थानाक्षेत्र के कांथा निवासी ममेरे भाई सुरेंद्र (28) पुत्र अशोक व साथी बबलू निवासी बस्तीखेड़ा अजगैन के साथ बाइक से कांथा से चमरौली आ रहा था।
विज्ञापन



कांथा भल्लाफार्म मार्ग पर जोगासरांय गांव के निकट बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ गई। हादसे में बाइक चला रहे पंकज की मौत हो गई। वहीं बबलू व सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।



घटना के पंद्रह मिनट बाद राहगीरों को हादसे की जानकारी हो सकी। इन्होंने एंबुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया। सुरेंद्र व बबलू को नवाबगंज अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




पंकज के चाचा सरजू ने बताया कि भतीजा परिजनों के साथ दिल्ली में रहता था। दो दिन पूर्व वह गांव आया था। बुधवार को दोस्तों के साथ रिश्तेदारों से मिलने कांथा गया था। देर रात लौटते समय हादसा हो गया। इससे उसकी मौत हो गई।



- सोहरामऊ थानाक्षेत्र के जोगासरांय के निकट हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें