गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के धुरंधरखेड़ा गांव में तीन सप्ताह पहले एक ही रात पांच घरों से 10 लाख की चोरी की घटना में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पुलिस जांच के नाम पर सिर्फ पीड़ितों को थाने बुलाकर पूछताछ भर हुई है।
धुरंधरखेड़ा गांव में 11 फ रवरी की रात चोरों ने शिशुपाल, रामबक्श, रामखेलावन, रामवृक्ष और उसके भाई रामकिशोर के घर से दो लाख की नगदी समेत लगभग दस लाख रुपये का सामान समेट ले गए थे। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन सप्ताह बीतने के बाद भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पीड़ितों का कहना है कि जांच के नाम पर पुलिस उन्हें बार-बार कोतवाली बुलाती है। वहीं, बेहटामुजाबर पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव का इस बाबत कहना है कि चोरी की इन घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाएगा।
-धुरंधरखेड़ा गांव में तीन सप्ताह हुई थी घटना