फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पिकप से कुचलकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर पिक अप से कुचलकर युवक की मौत
विज्ञापन



उन्नाव। लखनऊ कानपुर राजमार्ग पर पिक अप की चपेट में आया बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा। जब तक वह संभल पाता, पिकअप उसे रौंदते हुए गुजर गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए क्षेत्रीय लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को शांत कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक अपने बहनोई से मिलने जा रहा था।


अचलगंज थाना क्षेत्र के घटोरी गांव निवासी आशीष (23) पुत्र विंदाप्रसाद अपने बहनोई नमोनारायण निवासी पितनाखेड़ा थाना असोहा से मिलने जा रहा था। लखनऊ कानपुर हाईवे पर दही चौकी के निकट बाइक सवार पिक अप की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आशीष उछलकर सड़क पर गिर गया। पिकअप उसके सिर को रौंदते हुए गुजर गई। आशीष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आशीष के जेब से मिले मोबाइल से क्षेत्रीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी।

आशीष की मां नन्हक्का का कहना था कि नमोनारायण शहर में नौकरी करता है। नमोनारायण के बुलाने पर आशीष उनसे मिलने जा रहा था।


- लखनऊ कानपुर हाईवे पर दही चौकी के निकट हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें