फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजे के पति की तहरीर पर पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजे के पति की तहरीर पर पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन


उन्नाव। एडीजे के पति की ओर से बुधवार शाम को शहर कोतवाली में तहरीर दी गई थी। देहरादून के प्रेमनगर थाने में बेटे से मारपीट और जान से मारने के प्रयास की तहरीर पर पुलिस ने चौबीस घंटे बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अधिकारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी का कहना है कि उच्चाधिकारी निर्देश देंगे, तभी रिपोर्ट दर्ज करेंगे।


उन्नाव महिला न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश (एडीजे ) जया पाठक के पति देवेशचंद्र पाठक ने बुधवार को उन्नाव शहर कोतवाली में देहरादून के प्रेमनगर में 12 सितंबर को अपने, पत्नी व बेटे के साथ हुई मारपीट की तहरीर दी थी। तहरीर में लिखा था कि एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बेटे रोहन को प्रेमनगर थाना पुलिस ने 12 सितंबर को मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की सूचना पर वह और उनकी पत्नी पहुंचे तो पुलिस से विवाद हो गया था। उन्होंने देहरादून के प्रेमनगर थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ तहरी दी थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल दूसरे प्रांत का है। उत्तर प्रदेश पुलिस उत्तराखंड पुलिस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने से पहले उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलना जरूरी है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।


बार एसोसिएशन के महामंत्री सुशील शुक्ला ने बताया कि बार के पदाधिकारियों से इस अहम बिंदु पर विचार विमर्श कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

- दो प्रांतों के बीच का मामला होने से पुलिस खींच रही हाथ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें