फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व टीम की छापेमारी से बकायेदारों में खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के बड़े बकायेदारों की तलाश में तहसील टीम ने रविवार को कई स्थानों पर छापेमारी की। इससे सनसनी फैल गई। इनमें करोड़ों का गबन करने वाला युवा कल्याण विभाग का लिपिक, फतेहपुर में अधिक खनन का मामला है। हालांकि टीम अभी तक किसी को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन


आदर्शनगर निवासी युवा कल्याण विभाग से बर्खास्त बाबू रामेंद्र सिंह ने दो साल पहले स्टेडियम निर्माण मद में 1.93 करोड़ का गबन किया था। हालांकि बाद में काफी रकम उसने जमा की, लेकिन अभी भी 67 लाख का बकाया है।

वहीं एबीनगर निवासी गोपाल नाम के व्यक्ति ने अपनी फर्म पर उन्नाव और फतेहपुर जिले की सीमा पर खनन कराया था। डीएम उस पर फतेहपुर ने 47 लाख रुपया बकाया राजस्व की वसूली के लिए नोटिस जारी किया है। वहीं एक्सीडेंटल क्लेम न देने पर दो बीमा कंपनियों के खिलाफ न्यायालय से नोटिस जारी हुई है।
विज्ञापन


बकाया राजस्व वसूली के लिए एसडीएम के निर्देश पर संग्रह अमीनों की टीम बनाई गई है। टीम ने रविवार को कई स्थानों पर छापा मारा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बीमा कंपनियों के खाते सीज किए गए हैं। तहसीलदार दशरथ यादव ने बताया कि बकायेदारों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। उनके मुताबिक खनन का मामला उन्नाव और फतेहपुर सीमा पर होने से उसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन


करोड़ों के गबन में 67 लाख वसूली के लिए युवा कल्याण विभाग के बर्खास्त बाबू की तलाश
फतेहपुर में अनुमति से अधिक खनन पर 47 लाख की रिकवरी
एसडीएम के निर्देश पर शहर में कई स्थानों पर की छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें